हिमाचल के कांगड़ा जिले के भवारना इलाके के नाल्टी पुल के साथ बने शराब के ठेके पर सोमवार रात को सेल्समैन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है। डीएसपी ने मंगलवार को फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को नाल्टी पुल के पास शराब के ठेके पर सेल्समैन को किन्ही अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इसका पता जब ठेके के सामने से गुजर रहा एक व्यक्ति ठेके पर गया तो उसने सेल्समैन सुनील कुमार निवासी पनापर हार को घायल अवस्था में देखा, जबकि दो लोग वहां से निकल कर गाड़ी में बैठ कर वहां से फरार हो गए थे।
यह देख मौके पर गए व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और घायल सेल्समैन को पालमपुर अस्पताल में पहुंचाया। इसका वहां पर इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही डीएसपी पालमपुर रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके पर गोली का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने रात को ही मामले की जांच शुरू कर दी थी, जबकि मंगलवार को फॉरेंसिक टीम ने मौके पर तथ्य जुटाए है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।