फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल्टो कार ने कुचला बुजुर्ग, मौके पर ही मौत

Mon, 11 Apr 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
मामला हिमाचल के ऊना के अंब का है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की आल्टो कार ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।  मामला हिमाचल के ऊना के अंब का है। यहां उपमंडल के कुठियाड़ी में आल्टो कार ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में अंब-ऊना मार्ग पर माता ज्वालाजी मंदिर में माथा टेककर मनीमाजरा लौट रहे श्रद्धालुओं की आल्टो कार ने सड़क पर जा रहे एक वृद्ध तेज राम पुत्र सूरत राम निवासी कुठियाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

वृद्ध टक्कर से उछलकर कार की विंड स्क्रीन से टकराया और उसने वहीं दम तोड़ दिया। टक्कर के कारण कार का शीशा भी टूट गया। कार चालक अजय पुत्र हुकुमचंद का कहना था कि वृद्ध अचानक ही कार के सामने आ गया
विज्ञापन


इससे दुर्घटना हो गई। उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें