फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम में गिरी कार; एक की मौत, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित नाथपा के पास रविवार को एक कार सड़क से नीचे गिर गई। कार 80 मीटर नीचे डैम में गिर गई। इसके कारण एक व्यक्ति की मौत, एक घायल व एक वाहन के साथ डैम में गिरने से अभी तक लापता है।
विज्ञापन


जिस समय कार सड़क से नीचे लुढ़की तो उसमें सवार दो लोग गाड़ी से बाहर ढांक में गिर गए। इसके चलते एक की मौत व एक घायल हो गया।

पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब रविवार दोपहर करीब ढाई बजे कार (एचपी 25ए 4445) शिमला से किन्नौर की ओर आ रही थी।

नाथपा के समीप चालक के नियंत्रण खोने के कारण गाड़ी सड़क से करीब 80 मीटर नीचे डैम में गिर गई। हादसे के समय गाड़ी में चालक समेत तीन लोग सवार थे। हादसे में चालक पृथ्वीराज राज नेगी (26), पुत्र राधे लाल निवासी पांगी कार समेत डैम में जा गिरा।

हादसे में राधे लाल नेगी (53) निवासी पांगी की ढांक में गिरने से मौत हो गई। इसके साथ पांगी निवासी पालदेन दौर्जे (54) ढांक में गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन

गाड़ी के साथ एक लापता

उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भावानगर पुलिस की टीम एएस आई रमेश चंद की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों व मृतक के शव को ढांक से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचाया। डीएसपी किन्नौर सुरेश कुमार और एसडीएम भावानगर नीलम दुल्टा ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

दुर्घटना की पुष्टि डीएसपी किन्नौर सुरेश कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही कहा कि डैम में डूबे युवक को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया जाएगा।

एसडीएम भावानगर नीलम दुल्टा ने कहा कि फौरी राहत के तौर पर मृतक के परिजनों को दस-दस हजार व घायल को पांच हजार जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें