फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दराट लेकर बस चालक पर टूट पड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बस चालक की गलती इतनी थी कि उसने गाड़ी चला रहे युवक को सही दिशा में गाड़ी चलाने को कहा था। बस फिर क्या था युवक गुस्से में आ गया। इसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी।
विज्ञापन


फिर गाड़ी से तेजधार दराट निकाल लिया और बस की ओर दौड़ने लगा। बस चालक सहम गया। युवक की इस हरकत को देखकर उसने ब्रेक लगा दी। उधर, युवक ने दराट से हमला शुरू कर दिया। बस के शीशे टूटने लगे। सभी दहशत में आ गए।

मामला शिमला के साथ लगते ठियोग के संधू का है। यहां मंगलवार दोपहर रोजाना की तरह एचआरटीसी की बस शिमला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

सवारियों ने किया बीच बचाव

जानकारी के अनुसार संधू के पास जब परिवहन निगम की बस संख्या एचपी 25-1658 रिब्बा-चंडीगढ़ आ रही थी, तो सामने से गलत दिशा में गाड़ी संख्या एचपी 03-4262 आई। इस पर बस चालक सुंदर मोहन नेगी ने गाड़ी को सही तरह चलने को कहा।

इस पर गुस्साए गाड़ी चलाने वाले युवक ने गाड़ी किनारे में खड़ी करके बस चालक पर तेजधार दराट से हमला कर दिया। बीचबचाव करके चालक हमले से बच गया। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। परिवहन निगम के चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 353 व 3 पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बुधवार को युवक को अदालत में पेश किया गया। आज से कई वर्ष पहले भी ठियोग के नंगलदेवी के पास युवकों ने हरियाणा रोडवेज की बस के शीशे तोड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें