फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, ड्राइवर की मौके पर मौत

Wed, 23 Apr 2014 07:30 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट उपमंडल के तहत लौंगणी पंचायत के पास एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़की गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मरने वाले की खुद की टैक्सी थी।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सरकाघाट से धर्मपुर की ओर जा रही मारुति वैन संख्या एचपी 02 एम-0238 अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में चालक दिला राम पुत्र भादरू राम निवासी रखेहड़ा की मौके पर मौत हो गई। मारुति वैन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर वाहन से गुजर रहे लोगों ने धर्मपुर पुलिस चौकी को सूचित किया।
विज्ञापन


साथ ही आसपास के लोग भी बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। काफी मुश्किल से खाई से मृतक के शव को निकाला गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो लड़कियां और एक बेटा छोड़ गया।

इस हादसे से रखेहड़ा गांव में शोक का माहौल छा गया। डीएसपी संजीव भाटिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया कि मारुति वैन सरकाघाट से धर्मपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें