फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते रोहड़ू में एक एप्लाइड फॉर कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की सूचना है। हादसा इतना जोरदार था कि कार सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा मलवाड़ी नाला के पास हुआ है। रविवार देर शाम एक एप्लाइड फोर कार बरटु से मलवाड़ी की तरफ जा रही थी। गाड़ी में कुल तीन व्यक्ति सवार थे।

इसी बीच गाड़ी मलवाड़ी नाला के समीप गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे दो की मौत, एक जख्मी

घटना में टीडियाण गांव निवासी नारायण सिंह(45) तथा अनिल कुमार(32) की मौके पर ही मौत हुई है। जबकि मलवाड़ी निवासी गुडडू गंभीर रुप से घायल हुआ है।

पुलिस ने घायल अवस्था में गुडडू को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति घायल है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें