फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में वॉलीबाल कोच की मौत

Sat, 18 Oct 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में हुए एक सड़क हादसे में वॉलीबाल कोच की मौत हो गई है। हादसा कैहडरू के नजदीक हुआ है। कोच कार में सवार थे। ये कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। कार में मौजूद अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, चंबा में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से वापिस आ रहे कोच व अध्यापक की कार नंबर एचपी 10ए 5266 में शिमला की तरफ जा रहे थे।

रात लगभग 12:30 बजे जब वह कैहडरू के नजदीक पहुंचे तो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें शिमला के चौपाल के गांव गुरलां निवासी विक्रम पांटा (47) पुत्र दलीप पांटा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कार में मौजूद 4 लोगों में से अन्य दो लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें एबुलैंस 108 के कर्मचारियों ने फर्स्ट-एड देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवा दिया। विक्रम पांटा बॉलीबाल टीम के कोच थे और राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में रैफरी का कार्य भी करते थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें