फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में नकली बीड़ी बेचने के कारोबार का भंडाफोड़

Sun, 16 Jun 2019 10:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत आने वाले कोठी पंचायत के एक गांव में पुलिस ने नकली बीड़ी बेचने के मामले में छापेमारी की है। मौके पर से पुलिस को एक कमरे में ब्रांडेड बीडी के नाम पर नकली बीड़ी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई देर रात तक भी जारी रही। पकड़ी गई बीड़ी की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी ने शिकायत दी थी कि यहां पर एक व्यक्ति नामी कंपनी की बीड़ी के नाम पर नकली बीड़ी का व्यापार करता है।

जिस पर पुलिस ने शनिवार देर शाम छापेमारी की। पुलिस ने जब आरोपी के घर से छापेमारी की तो उसके एक कमरे में काफी संख्या में बीड़ी मिली। जबकि अन्य दो कमरों पी पुलिस ने अभी भी जांच नहीं की थी। जिस व्यक्ति के घर पर पुलिस ने दबिश दी है, उसका अभी तक एक ही गोदाम खोला गया है। 
विज्ञापन



डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाही की है। पुलिस ने एक ही गोदाम में रखी बीड़ी की छानबीन की ओर दो कमरों में और भी बीड़ी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें