हिमाचल के जिला ऊना में एक प्राइवेट बस सड़क पर पलट गई। इसके बाद बस में भयानक आग लग गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसा जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र रक्कड़ कॉलोनी में हुआ।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों को उपचार जारी है। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान बस में सिर्फ पांच लोग ही सवार थे, अन्यथा एक भयानक हादसा हो सकता था।
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग की लपटों पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। यह निजी बस गोंदपुर जयचंद ने ऊना की ओर आ रही थी।