फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में बस हादसा, 10 लोग घायल

Fri, 05 Sep 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के शंभूताल के पास एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ है।
विज्ञापन


ये प्राइवेट बस जाहू से हमीरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह रास्ते में अनियंत्रित हो गई और ढांक से जा टकराई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में बस सवार करीब 10 लोग घायल हो गए हैं।

इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उधर, प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। हादसा कैसे हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से हिमाचल में लगातार बस हादसे हो रहे हैं। बढ़ते हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रबंध पुख्ता करने के दावे तो कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद हादसों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें