फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई चोरी, आखिर गलती मानी तो छूटी जान

Tue, 15 Apr 2014 06:49 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक शोरूम से लाखों के गहने चुरा कर भाग रहीं चार महिलाओं को लोगों ने धर दबोचा। चारों महिलाओं को पुलिस थाने ले गई है। नेपाल मूल की चार महिलाएं ज्यूलर संजय पुरी के शोरूम में गहने खरीदने के बहाने पहुंची।
विज्ञापन


शोरूम में पहले से ही भीड़ थी। इसका फायदा उठाते हुए चारों ने बड़ी होशियारी से शोरूम के मालिक तथा अन्य कर्मचारियों को दुकान के एक कोने में रखे काउंटर पर व्यस्त कर दिया।

एक महिला दुकान के प्रवेश द्वार के साथ रखे काउंटर पर खड़ी हो गई। उसने इशारे से अपनी दो अन्य साथी महिलाओं को भी उस ओर बुला लिया। एक महिला ने कोने वाले काउंटर पर ही अन्य ग्राहकों के साथ ज्यूलर को व्यस्त रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मान ली गलती

प्रवेश द्वार के पास काउंटर पर एक महिला ने काउंटर के अंदर ट्रे में रखे करीब एक लाख रुपये के सोने के हार पर हाथ साफ कर लिया। जब वह हार को अपने पर्स में डाल रही थी तो शोरूम में बैठी एक महिला ने उसे देख लिया।

तुरंत इसकी सूचना मालिक को दी। खतरे का अंदेशा होते ही चारों महिलाएं बस अड्डा की ओर भागीं लेकिन शोरूम में ग्राहकों के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने उन्हें दबोच लिया।

रंगे हाथों पकडे़ जाने पर उन्होंने चोरी का सामान वापस देकर माफी मांगने में समझदारी समझी। बाद में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी वीना भारती ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें