फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मा उद्योग में चोरी, 2.40 लाख का रॉ मैटीरियल उड़ाया

Wed, 22 Jun 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर बद्दी के मानपुरा की फार्मा कंपनी में चोरों ने रात को सेंधमारी कर 2.40 लाख के दवा बनाने वाले रॉ मेटिरियल को चोरी कर लिया। कंपनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते सुबह के समय प्रबंधन को इसकी भनक लगी है। जानकारी के तहत मानपुरा की मेडोस फार्मा कंपनी के पीछे की दीवार को फांदकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


चोरों ने पहले भवन के पीछे के स्टोर की दीवार में लगी खिड़की के शीशे को तोड़कर ग्रिल के नटों को खोला। इसके बाद स्टोर के भीतर एक विशेष कमरे में रखे करीब 2.40 लाख कीमत के 16 किलो के दवा बनाने वाले रॉ मैटीरियल को बड़ी सफाई से ले उड़े। कंपनी के एमडी राकेश अग्रवाल की ओर से बददी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी में तैनात गार्ड रात के समय सोए हुए थे। इस कारण चोर आसानी से अंदर घुसकर सामान चोरी कर ले गए। कहा कि स्टोर में और भी सामान पड़ा था लेकिन चोरों ने स्टोर के भीतर ताला लगे कमरे का दरवाजा तोड़कर केवल एक ही सामान की चोरी की है। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीयर की 360 बोतलें पकड़ी

क्राइम - फोटो : demo
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने नाके के दौरान एक शराब ठेकेदार की बिना परिमट गाड़ी में ठेके तक अवैध रूप से पहुंचाई जा रही बीयर की 360 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने सोमवार रात के समय गाड़ी से गश्त के दौरान यह शराब बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार गाड़ी चालक जितेंद्र कुमार पुलिस पूछताछ के दौरान बीयर की इन 30 पेटियों को लेकर कोई भी बिल, परमिट और अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। चालक के अनुसार स्टॉक को शराब ठेकेदार के स्टोर से सेल के लिए नालागढ़ से ढेरोवाल ठेकों तक पहुंचाया जाना था।

इसके पहले ही पुलिस ने इस गाड़ी को अवैध रूप से बीयर ले जाने के चलते 39 एचपी एक्साइज एक्ट के तहत कब्जे में ले लिया है। एसपी बददी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

छातीपूरा में देसी शराब बराम
बददी (सोलन)। पुलिस थाना बददी ने छातीपूरा में एक ढाबे से अवैध देसी शराब की 24 बोतलें बरामद की गईं। इस संबंध में पुलिस की ओर से ढाबा मालिक रमेशचंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी बददी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें