फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामा बनकर आया नटवर लाल अलमारी से पौने दो लाख चुरा फुर्र

Mon, 29 Feb 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
लामा बनकर आया एक शातिर बौद्ध मंदिर रामपुर से पौने दो लाख चुराकर फुर्र हो गया। मंदिर के लामा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शातिर का अब तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को उक्त शातिर लामा बनकर मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां मंदिर में लामा दोपजे से उसकी मुलाकात हुई। उसने कहा कि वह भी लामा है। यहां पर कुछ समय तक विश्राम करेगा और फिर चला जाएगा। उसकी बातों में आकर मंदिर के लामा ने उसे ठहरने के लिए हामी भर दी। इसी दौरान शातिर ने बैग दोपजे लामा के पास दिया। दोपजे ने उसका बैग कमरे की अलमारी रख दिया।

शाम को करीब पांच बजे शातिर ने दोपजे लामा से कहा कि वह अब जाना चाहता है। वह यहां से सिक्किम जाएगा। उसने कहा कि उसका बैग उसे दे दो। इस पर दोपजे लामा ने उसे अलमारी की चाबी दी और कहा कि वहां से बैग निकाल ले। काफी देर तक शातिर बाहर नहीं आया तो दोपजे को शक हुआ।
विज्ञापन


जब उसने भीतर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। अलमारी खुली थी और शातिर वहां से फरार हो चुका था। दोपजे लामा ने जब अलमारी को देखा तो पाया कि अलमारी में रखे एक लाख 75 हजार रुपये गायब हैं। इसकी जानकारी

लामा दोपजे ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की। इस मामले की छानबीन एएसआई भगत राम कर रहे हैं। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने कहा कि पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें