फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार BSNL की केबल चोरी, 90 फोन डेड

Sat, 21 Nov 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के बीचोंबीच कनलोग जंगल से बीएसएनएल की 4 मीटर केबल चोरी हो गई है। 100 पेयर की केबल चोरी होने से कनलोग, खलीनी, लोअर खलीनी और आसपास के इलाके के करीब 90 फोन डेड हो गए हैं। एक महीने के भीतर कनलोग जंगल से बीएसएनएल की केबल चोरी होना का यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन


इसी माह के पहले हफ्ते में भी कनलोग जंगल से बीएसएनएल की केबल चोरी हुई थी। केबल चोरी होने से करीब चार दिन तक क्षेत्र में टेलीफोन सेवा बाधित रही थी। केबल चोरी होने के कारण कनलोग और आसपास के इलाकों में लैंड लाइन फोन एक बार फिर खामोश हो गए हैं। ब्राडबैंड सेवा बाधित होने के कारण लोग इंटरनेट का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने कहा कि केबल चोरी की घटनाओं के कारण बीएसएनएल की सेवाएं बाधित हो रही है। पुलिस से केबल चोरी की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया गया है। आम लोगों को भी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें