हिमाचल के सड़क एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाली ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे।
जीएस बाली को हादसे में चोटें आई है जबकि उनके ड्राईवर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीजीआई में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय जीएस बाली फ्रंट सीट पर बैठे हुए थे।
बताया जा रहा है कि एकाएक चालक के दिल में दर्द उठा। इसके बाद परिवहन मंत्री ने समझदारी दिखाते हुए हैंड ब्रेक लगा दी। हालांकि इससे गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।