हिमाचल के कुल्लू स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरी हो गई है। पुलिस ने चोरों को देखा भी मगर पकड़ नहीं पाई। चोरी की ये वारदात बंजार स्थित ब्रांच में अंजाम दी गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बैंक से कुल 85 हजार रुपए का कैश चोरी किया गया है। ये वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार चोरों ने बैंक का ताला तोड़ दिया और ट्रंक में रखी करीब 85 हजार रुपए की नगदी साफ कर दी।
बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था या नहीं, इसकी जांच चल रही है।