मंडी में बनाला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तपती गर्मी के चलते आजकल प्रदेश में सैलानियों की भरमार है।
शनिवार को पंजाब के मुक्तसर जिले के चार युवक मनाली घूमने जा रहे थे।
इस दौरान मनाली रोड पर पड़ने वाले स्टेशन बनाला के पास बस रूकी। यहां साथ ही व्यास नदी बहती है।
चारों युवक बस से उतरे और नदी के पास जाकर फोटो खिंचवाने लगे।