शादी का झांसा देकर 17 माह तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस पर युवती ने जहर खाकर जान दे दी। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
मरने से पहले युवती की ओर से दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने बयान में बताया कि युवक उसे 17 माह से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था और बाद में शादी से मुकर गया।
इसके बाद युवती ने जहर खा लिया।बताया जा रहा है कि पुलिस थाना भवारना के तहत आते एक गांव की युवती के कांगड़ा के कोहाला गांव के युवक के साथ प्रेम संबंध थे। युवक इस युवती को शादी का झांसा देकर 17 माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी युवती उसे शादी के लिए कहती तो कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहता। युवक के परिजन भी यह सब जानते थे।