सरे बाजार एक सिरफिरे युवक ने शेविंग ब्लेड के साथ युवती का गला रेतने का प्रयास किया है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। चोटिल युवती खुद गोहर अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने युवती की हालत देखने के बाद सूचना पुलिस को दी।
मामला जिला मंडी के गोहर का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकी की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी पर पांच माह पहले पीड़िता युवती के अपहरण का मामला भी दर्ज है।