फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर! 75 वर्षीय बुजुर्ग को उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग हलके के तहत नेरी गांव में अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग की बंद कमरे में निर्मम हत्या कर दी। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिरों ने घर में ही शव को पत्थरों व सामान के नीचे दबा दिया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम की सहायता ली।
विज्ञापन


टीम ने मौके से जांच के लिए खून के नमूने लिए हैं। ब्लाइंड मर्डर की वारदात में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय देवी लाल पुत्र बंगाली राम घर में अकेला ही रहता था। वह मूल रूप से बल्ह घाटी के गांव खांदला कुम्मी का रहने वाला था।

कमरा खोला तो खून से लथपथ पड़ा था देवी लाल

आईआईटी कमांद के साथ ही नेरी गांव में बुजुर्ग इन दिनों अकेला ही रह रहा था। उसकी बेटी ने अपने पिता का हाल चाल जानने के लिए शुक्रवार को फोन किया, मगर फोन नहीं मिला। शाम तक फोन नहीं उठाने पर उसने इसकी सूचना अपने पति व भाई मदन लाल को दी। पिता का कोई सुराग न लगने पर उन्होंने शनिवार को स्थानीय लोगों से पता करने का आग्रह किया।

जब स्थानीय लोग उसके घर गए तो पाया कि कमरा बाहर से बंद था, मगर जब पीछे से देखा तो दीवार में छेद नजर आया। अंदर जाकर देखा तो देवी लाल खून से लथपथ पड़ा था और उसके ऊपर पत्थर व अन्य सामान था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और परिजन भी शनिवार रात्रि को मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कमरा अंदर से बंद कर कैसे बाहर निकले कातिल?

पधर थाने से एसएचओ संदीप चौधरी दलबल सहित मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर वारदात को लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मदन लाल की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी व एसएचओ पधर संदीप चौधरी ने बताया कि घर से शातिरों का कमरा अंदर से बंद कर बाहर निकलना संभव है। शातिर किस तरह से बाहर निकले, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाश कर रही है। जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें