फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। मामला हिमाचल के जिला मंडी के जोगेंद्रनगर का है। यहां जोगिंद्रनगर-सरकाघाट राजमार्ग पर बाइक और कार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बल्ह निवासी विजय चौहान और कुंडूनी निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक दिवाली की रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक सड़क के किनारे खड़ी कार से जा टकराए।

घटना में बाइक में सवार युवक विजय चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ गया। वहीं, बाइक चला रहे कुंडूनी निवासी मनोज कुमार को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया।
विज्ञापन

रास्ते में तोड़ा दम

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर, एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।

कुल्ह में गिरा युवक, मौत

वहीं, जोगिंद्रनगर की नजदीकी पंचायत नेरघरवासडा के युवक की गिरने से मौत हो गई। बीते बुधवार रात को भदरौली का रहने वाला 40 वर्षीय महेंद्र सिंह किसी काम से जोगिंद्रनगर आया था, लेकिन रात को जब वह वापस जा रहा था तो गांव के नजदीक कुल्ह में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जीप खड्ड में गिरी, चार जख्मी

उधर, गोहर-पंडोह सड़क पर स्यांज के पास घास से लदी एक जीप के खड्ड में गिर जाने ने चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गोहर से मंडी रेफर किया गया है।

घायलों में जीप चालक मोहन सिंह पुत्र अनूप निवासी शिवाबदार, सोहन सिंह पुत्र स्वारू राम निवासी हटौण, हमेराज पुत्र रूप सिंह निवासी बौंदरी और अमर सिंह पुत्र नंद लाल निवासी बौंदरी बताए गए हैं। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने बताया कि जीप घास लेकर पंडोह से स्यांज के बौंदरी जा रही थी।

इस दौरान बौंदरी के समीप चहडू नाले के पास जीप चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और जीप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें