फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते पकड़ने पर भाजयुमो नेता ने अन्य के साथ थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी पर किया हमला

Tue, 29 Oct 2019 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विकास खंड चंबा की मसरूंड पंचायत में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भाजयुमो नेता सहित करीब 18 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। चोटिल पुलिस कर्मियों को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया गया। पुलिस ने मौके से करीब 75 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा बरामद राशि भाजयुमो नेता की है। पुलिस ने सूचना के मुताबिक बताई गई जगह पर दबिश दी। जुआ खेलते लोगों को धर दबोचा। कार्रवाई करने के बाद पुलिस टीम वापस जाने लगी तो जुआरियों ने पुलिस की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और थाना प्रभारी सहित टीम सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

स्थानीय पंचायत प्रधान ने बीचबचाव किया और थाना प्रभारी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। पुलिस टीम से मारपीट करने के आरोपी मौके से फरार हो गए। सोमवार को पुलिस टीम फिर मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


जुआरियों के हमले में थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दबिश में पुलिस ने राशि भी बरामद की है। - अजय कपूर, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें