फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सिरफिरे युवक का 'तांडव', 14 लोगों पर फावड़े से हमला, दो गाड़ियों के शीशे तोड़े

Tue, 29 Oct 2019 10:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
कार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीरकपुर के शिवालिक विहार क्षेत्र के नजदीक सिटी एनक्लेव में दिवाली के दिन एक युवक ने जमकर तांडव किया। उसने फावड़ा से 14 लोगों को हमला कर घायल कर दिया। साथ ही दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। लोगों की शिकायत के बाद करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मानें तो हमलावर नशे की हालत में था।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जो भी उसे रोकता गया, उन पर हमला करता चला गया। आरोपी युवक ने सबसे पहले स्थानीय पवन कुमार के सिर पर फावड़ा से हमला कर दिया। उसके सिर पर दस टाके गले हैं। वहीं स्थानीय निवासी गगन के कार का शीशा तोड़ दिया। उसे रोकने आए किशन कुमार के हाथ पर भी फावड़ा से वार कर दिया।

वहीं पास से गुजर रहे एक 70 साल के बुजुर्ग और उनकी पत्नी रोशनी देवी पर भी हमला कर दिया, जिसके चलते महिला की बाजू टूट गई। एक अन्य व्यक्ति को भी युवक ने फावड़ा से वार किया। इसके अलावा एक व्यक्ति के पैर पर फावड़े से वार किया, जिसे पंचकूला सेक्टर- 6 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवक को काबू कर उसे रस्सी से बांध दिया और एक घंटा बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक तौर पर अपसेट है और अपना पता कलकत्ता का बता रहा है। फिलहाल पुलिस उसके स्थाई पते की खोज में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें