फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक! उफनती ब्यास में समाई जीप, दो की मौत!

Fri, 18 Jul 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी में उफनती ब्यास नदी में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोग बह गए हैं। हादसे में दोनों के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दवाड़ा के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुआ।
विज्ञापन


जब मटर से लदी जीप अनियंत्रित होकर उफनती ब्यास नदी में जा गिरी। जीप में चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त जीप को ब्यास नदी से बाहर निकाल लिया है लेकिन जीप में सवार दो लोगों का अभी कोई पता नहीं लग पाया है।

औट पुलिस और एनडीआरएफ ने भी ब्यास में तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जिला कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी से मटर लोड कर जीप संख्या पीबी12एन-0992 पंजाब के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

क्रेन से निकाली गाड़ी पर मगर नहीं ‌मिला कोई

दवाड़ा के पास सुबह करीब नौ बजे जीप अनियंत्रित होकर सीधे ब्यास नदी में जा गिरी।  ब्यास का जलस्तर उफान पर होने के कारण जीप पूरी तरह पानी में समा गई थी। हादसे के समय जीप में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति सवार था।

सूचना मिलते ही औट थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जीप को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई। काफी मशक्कत के बाद जीप को नदी से बाहर निकाला गया।

लेकिन जीप के अंदर कुछ नहीं मिला। मटर की बोरियां भी पानी के तेज बहाव में बह गई थीं। नेशनल हाईवे किनारे रैलिंग या पैराफिट लगे होते तो शायद जीप ब्यास में गिरने से बच सकती थी।
विज्ञापन

पंजाब के रहने वाले हैं दोनों

पुलिस के मुताबिक हादसे के समय जीप में चालक रमेश उर्फ महेशी पुत्र राम लोक निवासी रवीन माजरा तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब और अशोक कुमार पुत्र राम किशन निवासी टिब्बा नंगल सवार बताए जा रहे हैं।

ब्यास के तेज बहाव में बहने से बचने की उम्मीद नहीं है। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर थोड़ी देर जाम भी लगा रहा। प्रशासन ने नायब तहसीलदार औट हीरा चंद नलवा, पटवारी हलका औट दीनानाथ, पटवारी हलका हणोगी नोता राम और कानूनगो बलवंत कुमार भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी राजेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि जीप मटर लेकर पंजाब की ओर जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें