शिमला के चिड़गांव क्ष्ाेत्र के रोहल जंगल में भेड़-बकरियां चराने गए गडरिये पर भालू ने हमला कर दिया। गडरिये की मौके पर हो मौत हो गई। दो अन्य भेड़पालकों ने इसे बचाने की कोशिश की, लेकिन ये कामयाब नहीं हो सके।
इन दोनों को भी भालू ने बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इनमें से एक को आईजीएमसी रेफर किया गया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की राहत देने की बात कही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर रोहल डंडा जंगल में चुंता सिंह भेड़-बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान पास की झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने चुंता पर हमला कर दिया। पंजों के प्रहार से भालू ने चुंता को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।