फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रलोभन देकर शातिर ने बैंक खाते से उड़ाए दो लाख

Sat, 15 Dec 2018 09:43 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक व्यक्ति बैंक ठगी का शिकार हुआ है। धोखे से बैंक खाते और एटीएम पिन की जानकारी हासिल कर शातिर ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। सुजानपुर थाने में प्रलोभन देकर बैंक डिटेल जानकर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति ने उपमंडल सुजानपुर के एक व्यक्ति को प्रलोभन देकर उसके बैंक की डिटेल जानी और पैसे उड़ा लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
  
 उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत चबूतरा के गुजरेड़ा गांव के राजकुमार पुत्र रत्न चंद ने 14 दिसंबर को पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे प्रलोभन देकर उसके खाते की जानकारी और पिन कोड ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसके बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये की राशि उड़ा ली। उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। पीड़ित व्यक्ति किसी सरकारी महकमे में कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें