फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस अधिकारी की गाड़ी से बैग उड़ाकर फरार

Mon, 16 May 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
बैग में तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और करीब 13 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
शहर के स्थानीय एमसी पार्क ऊना के पास खड़ी एक एचएएस अधिकारी की गाड़ी से शातिरों ने दिनदहाड़े बैग चोरी कर लिया। बैग में तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और करीब 13 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने एचएएस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कार के पास दो कचरा उठाने वाली लड़कियां घूम रही थीं। लेकिन, वारदात के बाद वे वहां से वो रफूचक्कर हो गईं। इनके ऊपर शक जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एचएएस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में अपने बेटे  से मिलने जा रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

खुला रह गया था कार का शीशा

क्राइम
इसी दौरान ऊना के एमसी पार्क के पास उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। अधिकारी ने तुरंत किसी दुकानदार से संपर्क कर टायर पंक्चर लगाने की व्यवस्था की। वहीं, उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भी चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पास ही किसी जगह बैठा दिया। इसी बीच कार का एक शीशा खुला रह गया। इसका फायदा उठाते हुए किसी ने गाड़ी में से बैग उड़ा लिया।

गाड़ी के टायर का पंक्चर लगने के बाद जब अधिकारी की नजर कार के अंदर पड़ी, तो गाड़ी में से बैग को गायब पाकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें