फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के कर्मचारी पर हमला, डेढ़ लाख कैश लूटा

Wed, 03 Feb 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात शराब ठेका बंद कर घर लौट रहे एक शख्स पर लुटेरों ने हमला बोल दिया। आरोपी डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मामला ऊना का है। यहां स्थानीय रेलवे रोड पर शराब के एक ठेकेदार पर हमलाकर कर उससे एक लाख 60 हजार रुपये की मोटी रकम लूटकर शातिर फरार हो गए। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मैहतपुर रेलवे रोड पर सोमवार रात को 11 बजे के बाद मेन बाजार में स्थित एक देसी शराब के ठेके पर कार्यरत कारिंदे जोगिंदर सिंह पर गाड़ी में आए तीन-चार शातिरों ने अचानक उस समय हमला बोल दिया, जब वह अपने घर रायपुर सहोड़ां जा रहा था।

शातिरों ने उसे बुरी तरह से जख्मी कर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में 1.60 लाख रुपये बैग में होने की बात कही है। बताया जा रहा है कि जोगिंदर सिंह रोजाना की तरह ठेके पर काम खत्म करके दिन भर की जमा रकम को रात के समय अपने साथ घर ले जाता था और दूसरे दिन उसे बैंक में जमा करवाया करता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जोगिंद्र सिंह के सिर तथा एक टांग पर बुरी तरह से हमला किया गया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। रात के समय हुई इस लूटपाट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि शातिरों को धड़पकड़ जल्द ही कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले को हल करने के लिए मैहतपुर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें