फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में पुलिस पर हमला करने के 9 आरोपी हमीरपुर में पकड़े

Sun, 07 Jul 2019 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला चंबा के तीसा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों को हमीरपुर पुलिस ने धर-दबोचा। इस मामले में नौ संदिग्ध आरोपियों को नादौन पुलिस ने शुक्रवार देर रात को स्थानीय ब्यास पुल पर पकड़ लिया है। चंबा पुलिस ने इस घटना के बारे में एसपी हमीरपुर को सूचना दी थी। इसके बाद हमीरपुर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी के आदेश दिए गए।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने नादौन कांगड़ा सीमा को सील कर दिया। देर रात करीब साढ़े बारह बजे हेड कांस्टेबल कमलजीत की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्थानीय ब्यास पुल पर कांगड़ा की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोका। जब वह कुछ बातों का उचित जवाब नहीं दे पाए तो शक होने पर कमलजीत ने थाना प्रभारी को इस बारे में सूचित किया।

इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों मोहम्मदीन, बक्शदीन, याकूब, दीन खान, रशीद मोहम्मद, रमजान, बशीर मोहम्मद, राज बेगम और अमीना को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान चंबा से पीछा कर रही पुलिस भी कांगड़ा तक पहुंच गई थी, उन्हें जब नादौन पुलिस ने सूचना दी तो उन्होंने नादौन पहुंच कर आरोपियों की पहचान कर ली। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व जब चंबा पुलिस के विशेष दस्ते ने चरस होने की गुप्त सूचना पर इन लोगों के ठिकाने पर दबिश दी तो यह आरोपी पूछताछ के दौरान ही पुलिस कर्मियों से उलझ पड़े तथा मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के रुपये भी छीन लिए और सभी आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। तभी से इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस संबंध में एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि उन्हें चंबा पुलिस ने इस बारे सूचना दी थी। उसके बाद से ही क्षेत्र भर में नाकाबंदी कर दी। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही नादौन कांगड़ा सीमा को सील कर दिया गया तथा अन्य क्षेत्रों में भी नाकाबंदी कर दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ कर चंबा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें