फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का पिन पूछकर खाते से निकाल लिए डेढ़ लाख

Tue, 15 Mar 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अपनी जन्म दिन तिथि, मोबाइल नंबर, पेन नंबर, एटीएम का पिन नंबर किसी को न बताएं।
विज्ञापन
हैलो मैं बैंक से बोल रहा हूं आपका एटीएम की वैधता अवधि खत्म हो रही है। इसके बाद एटीएम ब्लॉक हो जाएगा और आप एटीएम से पैसों का लेन देने नहीं कर पाऐंगे। सुन्नी की एक महिला के मोबाइल पर इस तरह की कॉल आई।
विज्ञापन


महिला ने एटीएम से जुड़ी गोपनीय सूचना कॉल करने वाले को बता दी। वह इस बात से अनजान थी कि कोई ठग उसे कॉल कर रहा था लेकिन जब उसने अपने बैंक खाते की डिटेल देखी तो उसके होश गुम हो गए। ठग उसके खाते से 1 लाख 47 हजार उड़ा चुका था। शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में मुकदमा कायम कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

पुलिस का कहना है  ऐसे  फोन कॉल से कई लोग ठगी का शिकार हो गए हैं। बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन पर ठग गिरोह झांसा देकर लोगों से उनके खाते के सीक्रेट कोड पता करते हैं और कुछ ही सेकंड्स में हजारों और लाखों की ऑन लाइन शॉपिंग और ट्रांजेक्शन कर देते हैं लिहाजा इस तरह की कॉल पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


ऐसे बनाते हैं शिकार
- एटीएम नंबर पुराना हो गया है नया देंगे।
- एटीएम कार्ड या बैंक खाता ब्लॉक होने वाला है पासवर्ड बताएं

बैंक फोन पर नहीं मांगता डिटेल
कभी भी मोबाइल या मेल द्वारा ग्राहकों से बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं मांगता है। आपकी जन्म दिन तिथि,  मोबाइल नंबर,  पेन नंबर,  एटीएम का पिन नंबर किसी को न बताएं ।

क्या कहते हैं एसपी
एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस तरह के कई मामले आ चुके हैं और पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को समय समय पर जागरूक भी किया जा रहा है बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। जनता से अपील है कि इस तरह की कॉल पर ध्यान न दें। अगर कोई संदेह हो तो संबंधित बैंक में जाकर संपर्क करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें