फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 बार गर्भवती हुई नर्स! सरकार ने नौकरी से निकाला

Wed, 23 Sep 2015 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लालच में इंसान क्या-क्या नहीं करता। लेकिन असम की इस नर्स ने पैसों के इस लालच लिए जो कुछ किया है उसे सुनकर कोई भी दातों तले उंगली दबा ले।
विज्ञापन


आरोपी नर्स ने मातृत्व लाभ के नाम पर कुछ रुपए पाने के लिए खुद 85 बार गर्भवती होना बताया है जो कि किसी भी हाल में संभव नहीं हो सकता। नर्स की इस करतूत पर असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।

अस्पताल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि लिली बेगम सरकार नाम की नर्स को 85 बार गर्भवती होने का झूठा दावा कर 42,500 रुपए ले लेने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 महीने में 85 बार गर्भवती हुई 51 साल की नर्स

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से सुरक्षित प्रसव के लिए महिलाओं को प्रति बच्चे के जन्म में 500 रुपए दिए जाते हैं। इसका लाभ लेने के लिए लिली ने विभाग में जाली दस्तावेज पेश ‌किए और सरकार के 42, 500 रुपए हड़प ‌लिए। नर्स लिली की इस जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया है।

खास बात यह भी है कि नर्स की उर्म अब 51 वर्ष है। यह नर्स त्रिपुरा के उत्तरी क्षेत्र में मौजूद करीमगंज के सरकारी अस्पताल में तैनात थी। नर्स ने पिछले छह महीने में 160 महिलाओं से 160 बच्चों के जन्म होने की रिपोर्ट विभाग को दी थी।

लेकिन इन 160 महिलाओं की लिस्ट में खुद को 85 बार गर्भवती होना दिखाया और एक बच्चे के जन्म की दर से सरकार से 42,500 रुपए ले लिए। विभाग को मामले की खबर मिलने पर लिली को बर्खास्त कर दिया गया।

हालांकि मामले पर आरोपी नर्स ने सरकार पर समय पर वेतन न देने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें