एक फौजी ने अपनी प्रेमिका के मंगेतर की सरे बाजार हत्या कर दी। आरोपी ने प्रेमिका के सामने ही तेजधार हथियार के हमले से युवक को मौत के घाट उतार दिया। फौजी यहीं नहीं रुका और प्रेमिका पर भी हथियार से वार कर दिया।
इससे यहां दहशत फैल गई। गुस्साए लोगों ने फौजी की जमकर धुनाई भी कर डाली। बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला हिमाचल के ऊना के साथ लगते कीरतपुर साहिब का है।
मृतक युवक नीरज शर्मा ऊना का रहने वाला था। अस्पताल ले जाते वक्त इसने दम तोड़ दिया। वहीं, युवती की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।