फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवन की दीवार पर उर्दू में लिख डाले देश विरोधी नारे

Fri, 30 Dec 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के सा‌थ लगते चिड़गांव में सिविल सप्लाई के गोदाम की दीवार पर उर्दू भाषा में देशद्रोही शब्द लिखे मिले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में तैनात मजदूरों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि चिडगांव में सिविल सप्लाई के गोदाम की दीवार पर राष्ट्र विरोधी नारे लिखे गए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शब्दों को हटा दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले दीवारों पर लिखे शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

डीएसपी रोहडू कमल किशोर ने बताया कि कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दीवार पर लिखे शब्दों को भी मिटा दिया गया था। उधर भाजपा मंडल रोहडू के अध्यक्ष राजेश भ्रांटा ने मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


डीएसपी कमल किशोर ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा निगम के डिपो का कश्मीरी ठेकेदार अनपढ़ है, अन्य युवकों से पूछताछ चल रही है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें