फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की गौंडर के पुलिस एनकाउंटर के बाद पुलिस को फेसबुक पर युवक ने दी धमकी, ये लिखा

Wed, 31 Jan 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की गौंडर के पुलिस एनकाउंटर के बाद पुलिस को एक फेसबुक आईडी से धमकी मिली है। जी हां पंजाब में मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद वीरा गौंडर के नाम की फेसबुक आईडी से पुलिस को धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


धमकी भरे लहजों में लिखा है - ‘हुण अस्सी लवावांगे पुलिस वालेयां दे स्टार’। फेसबुक पर हथियारों से लैस फोटो भी अपलोड किए हैं। बैकग्राउंड पेज पर दो लोगों को दिखाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति पर पिस्तौल तानी गई है।

इसकी भनक लगते ही पुलिस ने आरोपी युवक अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि अनुज के खिलाफ भादंसं की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पहले फेसबक आईडी बनाई, फिर अपलोड किए फोटो

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने हाल ही में खूंखार गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर किया है। आरोपी के अभी गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथ संबंध सामने नहीं आए हैं। 

पुलिस के अनुसार अनुज पर एनडीपीएस का मामला भी दर्ज है। इसने फेसबुक पर वीरा गौंडर के नाम से 28 जनवरी को ही आईडी बनाकर इसे अपलोड कर दिया। यह भी पता चला है कि फेसबुक पेज पर आरोपी की

फोटो के साथ जो बंदूक दिख रही है, वह पुलिस की है।इस आईडी पर बंदूक के साथ युवक की फोटो भी लगी है। फेसबुक पेज पर ही अनुज पर पुलिस को धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

ऐसे पुलिस के हत्‍थे चढ़ा धमकी देने वाला

सोमवार रात करीब दस बजे सदर पुलिस थाना नाहन के एसएचओ विजय कुमार, एसआई युद्धवीर सिंह, एससी मुकेश कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र और एक महिला कांस्टेबल गश्त पर तैनात थे।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक युवक ने वीरा गौंडर के नाम से सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां व धमकी भरे संदेश अपलोड किए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें