फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से छेड़खानी की तो तेजाब से जला दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से छेड़खानी करने पर पति ने दूर के रिश्ते में साड़ू पर पहले तो कुल्हाड़ी से माथे पर वार किया और फिर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। झुलसी हालत में पेशे से ट्रक ड्राइवर को आईजीएमसी शिमला में एडमिट कराया गया है। मामला राजधानी से सटे जाठिया देवी क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना से पहले दोनों बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


मंडी के बोआ गांव का रहने वाला सुखपाल अपनी पत्नी के साथ जाठिया देवी में किराये के एक कमरे में रहता था। वह चीड़ से बिरोजा निकालने का काम करता है। मंगलवार को पिंकू(25) जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, सुखपाल के यहां पहुंचा। रात को दोनों ने शराब पी।
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला गुनाह

इस दौरान पिंकू ने कमरे में सुखपाल की पत्नी जो रिश्ते में उसकी साली है, से छेड़खानी करने लगा। सुखपाल गुस्‍से में आग बबूला हो गया। उसने पहले कुल्हाड़ी से पिंकू पर हमला किया जो उसके माथे पर लगी। पिंकू भाग कर सड़क पर आ गया। इस बीच सुखपाल ने कमरे में पड़ी एसिड की कैनी से तेजाब निकाला और पिंकू के चेहरे पर फेंक दिया।

स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से आईजीएमसी पहुंचाया। बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने हमले के आरोपी सुखपाल को गिरफ्तार किया। शुरुआती पूछताछ में सुखपाल ने उक्त खुलासा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें