फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज मौत मामले के आरोपी डॉक्टर पुलिस रिमांड पर भेजे

Sat, 13 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर अस्पताल के सरकारी डॉक्टर और निजी अस्पताल के संचालक को रामपुर कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इन दोनों डॉक्टरों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इन दोनों डॉक्टरों को सोमवार 15 फरवरी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी डॉक्टर और निजी अस्पताल के संचालक की हाईकोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करके रामपुर लाई थी। पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ करने के बाद शनिवार को रामपुर कोर्ट में पेश किया है। रामपुर कोर्ट ने दोनों आरोपी डॉक्टरों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इस दौरान इन दोनों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि मरीज मौत मामले की गुत्थी को सुलझाया जा सके। अब पुलिस दोनों आरोपी डॉक्टरों को कोर्ट में पेश करेगी। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि सरकारी डॉ. राजेश्वर ठाकुर
विज्ञापन


और निजी अस्पताल के संचालक डॉ. बृज ठाकुर को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। सोमवार को दोनों डॉक्टरों को रामपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें