हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में टैंपो और कार में हुई टक्कर में टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय रोटरी चौक पर रविवार रात टैंपो और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर जख्मी हो गए।
उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। हादसा इतना भीषण था कि टैंपो डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पलटकर कार से जा टकराया। इससे दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। कार सवार बुरी तरह से कार में फंस गए।
धर्मशाला-चंडीगढ़ मार्ग पर लगा जाम
हादसे के दौरान बुलेट पर सड़क के किनारे खड़े एक युवक भी हादसे का शिकार हो गया। उसे भी गंभीर रूप चोटें आई हैं। इस दौरान रोटरी चौक पर भीड़ एकत्रित हो गई। धर्मशाला-चंडीगढ़ मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मृतक टैंपो चालक की पहचान हीरणू निवासी कोटला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार सवा आठ बजे के करीब रोटरी चौक पर तेज रफ्तार टैंपां चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरे से ओर चल रही कार सीएच 01 ए 0505 से टकराकर दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग सड़क की ओर भागे।
शीशे तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला
इसके बाद कार की शीशे तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं टैंपां चालक की मौके पर मौत हो गई। घायलों को फौरन 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है।
ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। हादसे में कार सवार सुदर्शना (55), सिमी (28), सोनू (32), आदित्य (23) सभी निवासी चंडीगढ़। वहीं शुभम सेंखड़ी निवासी ऊना रोटरी चौक घायल हुए है।