सोलन में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा राष्ट्रीय मार्ग पिंजौर-स्वारघाट पर किशनपुरा के पास हुआ।
एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो कामगारों को मौत हो गई। पिकअप चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन उसे शनिवार को पुलिस ने दबोच लिया।
बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था जिससे चलाक की नालागढ़ पहुंचते ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरा हादसा सोलन के सलोगड़ा के पास हुआ। एचआरटीसी की बस से कार टकरा गई।
इसमें सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए सोलन अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बद्दी पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर सायं यह घटना किशनपुरा गांव में हुई।
उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर तहसील खागा गांव लादलेपुर निवासी रंजन यादव (35) बाइक पर किशनपुरा की ओर जा रहा था। इसके पीछे उत्तर प्रदेश के जिला खुशी नगर, तहसील टमकुई गांव के पकड़हारपुर निवासी विजय सिंह (32) सवार था।