शिमला के फागू के पास एक सरकारी जिप्सी के गहरी खाई में गिरने से बिजली बोर्ड के एसडीओ रैंक के दो अफसरों की मौत हो गई है। हादसा तड़के सुबह दो से तीन बजे के बीच हुआ। दोनों अफसर सरकारी जिप्सी में सवार होकर ज्यूरी से शिमला आ रहे थे।
जिप्सी का चालक भी जख्मी हुआ है। इसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अफसरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों अफसर शिमला में होने वाली एक मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए तड़के सुबह ही शिमला रवाना हुए।
जैसे ही गाड़ी फागू के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता किसी को नहीं चला। जख्मी हुआ चालक कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद ठियोग अस्पताल पहुंचा। यहां पुलिस को हादसे की जानकारी दी।