फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूत' भगाने के लिए इतना पीटा कि हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में छह तांत्रिकों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं और इलाज के नाम पर एक महिला को पीट-पीट कर मार डाला। 58 वर्षीय महिला के सिर पर भूत का साया होने के नाम पर तांत्रिक उसका इलाज करने आए थे।
विज्ञापन


पीड़िता शिवानी बिस्वास के बेटे संजय ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थी। उस पर बुरी आत्माओं का साया होने की आशंका के चलते पीड़िता के पति विभूति बिस्वास ने इलाज के लिए तांत्रिकों को बुलाया था।

बीते शनिवार को छह तांत्रिक उसके घर आए और इलाज शुरू किया। इलाज के दोरान उन्होंने शिवानी को जमकर पीटा और कहा कि इससे बुरी आत्मा भाग जाएगी।
विज्ञापन

जूतों से की पिटाई, पति पर भी केस

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, तांत्रिकों ने शिवानी को जूतों और छाते से बुरी तरह पीटा। ज्यादा पिटाई की वजह से वह बेहोश हो गई। जब उसकी हालत खराब होने लगी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिवानी की मौत के बाद उसके बेटे संजय ने थाने पहुंच कर अपने पिता और छह तांत्रिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तांत्रिकों की पहचान दीनोबंधु कोतल, बनमाली गायेन, उत्तम सांत्रा, प्रोद्युत दीगर, सरोज झा और झान्हबी बैरग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 6 तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शिवानी का पति अभी भी फरार है। इनके खिलाफ धारा 394 (जानबूझ कर चोट पहुंचाने) और धारा 34 (एक ही इच्छा से कई लोगों के द्वारा किया गया हमला) के तहत केस दर्ज किया गया है। एसडीपीओ जे. मर्सी ने बताया कि आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें