घर में जमीन के विवाद को लेकर चाचा और भतीजे में बहसबाजी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि तैश में आकर भतीजे ने चाचा को गोली से उड़ा दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के शिमला जिला का है।
यहां उपमंडल ठियोग के साथ लगती शरमला पंचायत के बड़ोग गांव में रविवार सुबह एक भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली से उड़ा दिया। इस दौरान उसके चचेरे भाई सहित एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जमीन का विवाद झगडे़ का कारण बताया जा रहा है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार रविवार को जमीन के विवाद के दौरान एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ गई।