युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर करवाया जाता था देह व्यापार। 2 आरोपियों की गिरफ्तारी से हुआ चौंकाने वाला खुलासा। दिल्ली और लुधियाना से जुड़े हैं मामले के तार।
दरअसल हरियाणा के हिसार के बालसमंद रोड स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आर्य नगर के विनोद,दिल्ली के दीपेश गर्ग व डिफेंस कॉलोनी निवासी राधेश्याम को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला है कि देह व्यापार में युवतियों को धकेलने के लिए उनकी अश्लील वीडियो बनाई जाती है। उन्हें इसके जरिए ब्लैकमेल किया जाता है। वे इन्हें दिल्ली से लेकर आए हैं। लुधियाना से भी इस मामले के तार जुड़े हैं।