फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलिसवाले के घर जाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिसकर्मी के घर जाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जहर खा लिया जिसके बाद उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के बिलासपुर का है। यहां थाना घुमारवीं के चैहड़ इलाके में एक महिला ने पुलिस कर्मी के घर जाकर आंगन में जहर खा लिया। हालांकि, उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अनीता शर्मा (36) की शादी वर्ष 2000 में हंबोट में हुई थी। पति आंध्रप्रदेश में व्यवसाय करता है। महिला काफी समय से बेटे के साथ बिलासपुर के बजोहा में रह रही थी।
विज्ञापन

महिला के भाई ने पुलिसवाले पर लगाए गंभीर आरोप

बीती रात महिला एचएचसी के घर चली गई। आरोपी घर पर नहीं मिला तो महिला ने पहले से हाथ में रखी जहर की शीशी पी ली। किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे सिविल अस्पताल लाई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना उसके घर आंध्रप्रदेश के अदिलावाद और भाई ओमप्रकाश को दी।

महिला के भाई ने शक जताया है कि पुलिस कर्मी ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। बताया कि उसने आरोपी को बहन के घर आते-जाते देखा है। महिला काफी दिन से परेशान थी। ओमप्रकाश ने शक जताया कि उसकी बहन ने आरोपी की वजह से ही यह कठोर कदम उठाया है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें