पत्नी को बदनाम करने के लिए एक शख्स इतना गिर जाएगा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आरोपी ने पत्नी के साथ अंतरंग पलों की वीडियो और फोटो ने इंटरनेट पर अपलोड कर दी। ये सनसनीखेज मामला शिमला के ढली में सामने आया है।
यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ पहले तो संबंध बनाते हुए वीडियो बनाए और फिर उसे इंटरनेट पर अपलोड भी कर दिया। बताया जा रहा है कि कुल 22 वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डाली गई हैं।
पत्नी से अनबन होने के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने के लिए यह सब किया। जब इस बात का पता आरोपी की पत्नी को चला तो वह सन्न रह गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।