फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी साइन कर लिया ब्रांडबैंड कनेक्शन, बिल देने से मुकरा

Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
थाना न्यू शिमला में फर्जी हस्ताक्षर कर ब्राडबैंड कनेक्शन लेने का मामला दर्ज किया गया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिमला के थाना न्यू शिमला में फर्जी हस्ताक्षर कर ब्राडबैंड कनेक्शन लेने का मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक ने उसके मकान में रह रहे बचपन के दोस्त पर उसके फर्जी साइन कर कनेक्शन लेने और 68 हजार का बिल आने पर उसे अदा करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक शिकायतकर्ता अरुण कुमार सूद न्यू शिमला ने शिकायत में कहा कि उसने अपने बचपन के दोस्त को मकान में रहने के लिए कमरे दिए। अस्थायी तौर पर दिए इन कमरों में रहने के दौरान उसके दोस्त ने बीएसएनएल का लैंडलाइन कनेक्शन ब्राडबैंड सुविधा के साथ लिया।

जिसे उसके नाम पर लिया और फर्जी हस्ताक्षर किए। कनेक्शन पर 68 हजार बिल आया जिसे उसने अदा नहीं किया। बिल अदा न करने के कारण उसे रिमाइंडर आए तो उसे यह सब पता चला। इस पर उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें