फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद की दोस्त की हत्या, कमरे पर ताला जड़कर हुआ फरार

Fri, 06 May 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
एक युवक की उसी के साथी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों एक ही किराये के मकान में रह रहे थे। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के परवाणू शहर के साथ लगते गांव दत्यार में एक युवक की उसी के साथी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों एक ही किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार एनके गुप्ता के पास मजदूरी करने वाला अमित पुत्र अरुण निवासी जिला गुमला झारखंड का रहने वाला था।
विज्ञापन


यह दत्यार में जगमोहन शर्मा के मकान में बतौर किरायदार रहता था। बुधवार को पड़ोसियों ने उसके कमरे से दुर्गंध आती महसूस की तो लोगों के सामने दरवाजे को खोला गया जहां पलंग पर अमित की लाश रजाई से लिपटी पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम डीएसपी प्रमोद चौहान और थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा आस पड़ोस में पूछताछ करने के बाद पता चला की गत रविवार को अमित तथा इसके साथी चंदर बोस पुत्र बिसराम भगत निवासी जिला गुमला झारखंड ने कमरे में इकट्ठे शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद कमरे में लगा दिया ताला

माना जा रहा है की चंदर बोस ने पहले अमित की गला दबाकर हत्या की और फिर शव रजाई में लपेट दिया। - फोटो : Demo pic
चंदर बोस को सुबह कहीं जाते देखा गया। कमरे में ताला लटका देख पड़ोसियों ने यह समझा की अमित भी काम पर गया होगा लेकिन बुधवार को दुर्गंध की वजह से पता चल पाया की अमित की हत्या हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार चंदर बोस ही हत्या में संलिप्त है, क्योंकि उसके अलावा कोई भी अमित के कमरे में नहीं था। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। माना जा रहा है की चंदर बोस ने पहले अमित की गला दबाकर हत्या की और फिर शव रजाई में लपेट दिया। इसके बाद वो कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस
एसपी अंजुम आरा ने भी मौके का मुआयना किया और अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। पत्रकार वार्ता में हत्या के घटनाक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की प्रथम दृष्टया शक की सुई अमित के साथी चंदर बोस पर घूम रही है? आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें