फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के साथ शराब पीने के बाद एक युवक ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। नशे में तेजधार हथियार के साथ देर रात इसने मां की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के चंबा का है।
विज्ञापन


यहां कबायली क्षेत्र होली में एक बेटे ने नशे में दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चुनी लाल उर्फ कमल और मनोज कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चमेली देवी अपने बेटे चुनी लाल के साथ किराये के मकान में रहती थी। यहां शुक्रवार रात को चुनी लाल और उसके दोस्त मनोज कुमार शराब पी रहे थे। रात को नशे में तेजधार हथियार से इन दोनों ने चमेली देवी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों ने दिखाई समझदारी, पुलिस को बुलाया

हत्या के बाद शनिवार सुबह चुनी लाल होली बाजार पहुंच गया और वहां मौजूद लोगों को टेलीविजन बेचने की बात करने लगा। आरोपी के कपड़े खून से सने थे। जिस पर स्थानीय लोगों को शक हुआ और वे उसके साथ क्वार्टर पहुंच गए। यहां अंदर चमेली देवी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

लोगों ने आरोपी चुनी लाल को भी उसी कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से एक टूटी हुई बोतल, कुल्हाड़ी और अन्य तेजधार सामान जब्त किया है।

चमेली देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने चुनी लाल और मनोज कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें