दोस्त के साथ शराब पीने के बाद एक युवक ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। नशे में तेजधार हथियार के साथ देर रात इसने मां की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के चंबा का है।
यहां कबायली क्षेत्र होली में एक बेटे ने नशे में दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चुनी लाल उर्फ कमल और मनोज कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि चमेली देवी अपने बेटे चुनी लाल के साथ किराये के मकान में रहती थी। यहां शुक्रवार रात को चुनी लाल और उसके दोस्त मनोज कुमार शराब पी रहे थे। रात को नशे में तेजधार हथियार से इन दोनों ने चमेली देवी की हत्या कर दी।