फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स ऐप की वजह से था परेशान, फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में एक सैलानी ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी का कारण व्हाट्स एप हैक होना बताया जा रहा है। मालरोड के नजदीक एक होटल में पर्यटक ने फंदा लगाया। यह युवक दो दिन पहले ही शिमला आया था। इसकी पहचान गगनदीप सिंह (25) पुत्र पूर्ण सिंह गांव जीवन नगर सिरसा हरियाणा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


गगनदीप सिंह ने सोसाइड नोट में व्हाट्स एप हैक होने से दुखी होकर जान देने की बात कही है। इसकी पुष्टि एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने की है। पुलिस के मुताबिक, गगनदीप सिंह एक निजी होटल में ठहरा था। बुधवार दोपहर बारह बजे उसे होटल से चेक आउट करना था। लेकिन जब वह होटल से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मचारियों को कुछ शक हुआ।
Trending Videos

पंखे से झूल रहा था युवक

बुधवार सुबह से ही गगनदीप ने खाने का भी कोई ऑर्डर नहीं दिया। कर्मचारियों ने जब दरवाजा खोला तो सामने पंखे से गगनदीप का शव झूल रहा था। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को नीचे उतारा।

इसी दौरान वहां गगनदीप के मोबाइल पर कॉल आई। पुलिस ने कॉल रिसीव कर घटना के बारे में बताया और परिजनों को शिमला पहुंचने के लिए कहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें गगन ने मरने से पहले काफी अहम बातें लिखी हैं।

पहले ब्लेड से नस काटी फिर लगाया फंदा

गगनदीप सिंह ने पहले ब्लेड से बाजू की नसें काटीं। पूरी बाजू में कट के निशान हैं जब उसकी जान नहीं निकली तो उसने चेहरे पर पॉलीथिन लगाया और उसके बाद पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। यह शिमला अकेले ही आया था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसकी जांच कर आत्महत्या के कारण की वजह तलाशी जा रही है।

मम्मी-पापा से मांगी है माफी
गगनदीप ने अपनी मम्मी-पापा से माफी मांगी है। इसके अलावा एक अन्य पेज पर उसने शीर्षक लिखा है ....टुच्ची हरकत...... इसके नीचे लिखा है आपको कैसा लगेगा जब कोई आपका व्हाटस एप हैक कर दे। इसके अलावा दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी छानबीन की जा रही है।

इसमें अभी तक यही साफ हो पाया है कि गगनदीप का व्हाट्स अप किसी ने हैक किया था। हैकर उसे यह भी बताते रहते थे कि वह जितने भी मेसेज भेज रहा है वह उनके पास आ रहे हैं। अब पूरा मामला क्या है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग युवक ने लगा लिया फंदा

वहीं, शिमला के लोअर टुटू में अनिल ठाकुर (28) ने घर में कहासुनी के बाद पास के जंगल में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी।  लोअर टुटू में आत्महत्या के मामले में पुलिस का कहना है कि अनिल ठाकुर अपनी गाड़ी चलाता है। मंगलवार रात को वह अपने घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। इस पर इसकी पत्नी ने अपने ससुर से शिकायत की।

ससुर ने बेटे का डांट लगाई। इसके बाद अनिल गुस्से से बाहर निकल गया। परिजनों को लगा गुस्सा ठंडा होने पर वह लौट आएगा। इसलिए उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अनिल घर से बाहर आया और वहां से रस्सी निकाली। उसे रस्सी निकालते हुए एक लड़की ने देख लिया था। इसके बाद अनिल रस्सी लेकर साथ वाले जंगल में चला गया और फंदा लगाकर जान दे दी।

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पेड़ पर झूलते शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालूगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें