विवाहिता ने अपनी सास को दामाद के साथ आपतिजनक स्थिति में पकड़ा।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के हमीरपुर में पुलिस थाना सदर की समीपवर्ती एक ग्राम पंचायत की एक विवाहिता ने अपनी सास को दामाद के साथ आपतिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद गुस्साए दामाद और सास दोनों ने बहू को कमरे में बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया।
बहू के चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। इस दौरान दामाद ने घर से बाहर निकलकर लोगों को दराट से काटने तक की चेतावनी दे डाली। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने दामाद की जमकर पिटाई कर डाली। पंचायत प्रतिनिधियों की मानें तो दामाद अकसर अपने ससुराल में रहता था।
शुक्रवार देररात बहू ने अपनी सास को दामाद के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस दौरान दामाद नशे में धुत्त था। सास और दामाद दोनों ने बहु को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। बहू के चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
लेकिन इस दौरान दामाद हाथ में दराट पकड़कर बरामदे में घूमने लगा। मौके पर पहुंचे लोगों को घर में आने पर दराट से काटने की चेतावनी दे डाली। दामाद नशे में धुत्त होकर गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके चलते ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उसे पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर डाली।
रातभर हंगामे के बाद सुबह करीब तीन बजे ग्रामीणों ने दामाद को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।